फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: उमस ने  किया बेहाल, टपकता रहा पसीना, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल 

Sun, 22 May 2022 10:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में शनिवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर पसीना टपकता रहा। तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 
विज्ञापन
weather up, गर्मी, लू, यूपी मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गर्मी  का सितम जारी है। शनिवार को आगरा प्रदेश का तीसरा गर्म शहर रहा। बीते दिन आर्द्रता में बढ़ोतरी होने के कारण उमस ने परेशान किया। सूबे में झांसी सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44.1 डिग्री रहा, जबकि आगरा तीसरे नंबर पर रहा, जहां 43.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान साफ रहेगा, वहीं सोमवार को धूल भरी आंधी के साथ मौसम में बदलाव के आसार हैं।

विज्ञापन


शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शुक्रवार के मुकाबले हालांकि तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। 23 मई से धूल भरी आंधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान पर असर पड़ सकता है।
 
शहर    अधिकतम   न्यूनतम
झांसी     44.1    30.1
इटावा    44    29
आगरा   43.7  30.4
प्रयागराज     43.7

 29.6

 

बीते साल 33.6 डिग्री था पारा

विज्ञापन

बीते साल 21 मई, 2021 को तापमान 10 डिग्री कम था। शनिवार को पारा 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बीते साल इसी दिन अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान महज 23 डिग्री रहा था। इस तरह बीते साल दिन में 10 डिग्री और रात में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान कम रहा था। इस साल मार्च से ही तापमान बीते साल से 5 से 8 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें