फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather News: राजस्थान से ज्यादा गर्म रहा आगरा, 46.5 डिग्री रिकार्ड किया गया पारा, दो दिन बाद राहत के आसार 

Fri, 20 May 2022 07:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में भीषण गर्मी का सितम जारी है। आलम ये है कि पड़ोसी राज्य राजस्थान से भी ज्यादा आगरा में गर्मी पड़ रही है। आज प्रदेश का दूसरा गर्म शहर आगरा रहा। पारा 46.5 डिग्री पहुंच गया।
  
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल दिखे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शुक्रवार को  प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में दूसरे नंबर पर रहा। सूबे में झांसी 47.6 डिग्री तापमान के साथ नंबर 1 रहा, जबकि आगरा में तापमान में बढ़ोतरी हुई और शुक्रवार को यह 46.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि रेलवे स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे द्वारा लगवाए गए ऑटोमेटिक डिस्प्ले बोर्ड पर दोपहर दो बजे तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा का यह तापमान मौसम विभाग के एयरफोर्स स्थित केंद्र का है, जबकि शहर के अंदर कंक्रीट की इमारतों और वाहनों के प्रदूषण के बीच 47 डिग्री ही दिखाता रहा।

विज्ञापन

 
आगरा का तापमान शुक्रवार को सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री पर रहा जो सामान्य से चार डिग्री ऊपर है। सुबह 9 बजे के बाद तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया जो 11 बजे तक 43 डिग्री और 2 बजे 46.5 डिग्री पर पहुंच गया। शाम को 6 बजे तक तापमान 40 डिग्री पर रिकार्ड किया गया।

23 मई से बदलाव के आसार 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान 46 डिग्री के करीब ही रह सकता है, पर 23 मई से मौसम में बदलाव के आसार हैं। गरज चमक के साथ तेज आंधी से मौसम में बदलाव की संभावना है। 

ये हैं प्रदेश के सबसे गर्म पांच शहर

शहर अधिकतम      न्यूनतम
झांसी    47.6   30.5
आगरा    46.5    28.4
प्रयागराज  46.3    28.4
हमीरपुर    45.2    28.2
कानपुर    44.8      26.6
 

राजस्थान से ज्यादा गर्म है आगरा 

रेगिस्तान के बीच बसे शहरों और राजस्थान से ज्यादा गर्म आगरा है। गर्मी में राजस्थान के जो शहर रिकार्ड बना चुके हैं, उनसे ज्यादा तापमान आगरा में चल रहा है। राजस्थान का चुरू और श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म शहरों में हैं, लेकिन शुक्रवार को आगरा का तापमान इन दोनों शहरों के साथ राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों से ज्यादा दर्ज किया गया। चुरू में पारा 46.4 डिग्री रहा तो श्रीगंगानगर में 45.6 डिग्री। राजस्थान के बीकानेर, भीलवाड़ा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, सीकर और हिंडौन समेत शहरों का तापमान आगरा से कम दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें