Agra Weather Heat Wave Alert : आगरा में भीषण गर्मी का कहर अभी जारी है। आलम ये है कि आगरा प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन लू के थपेड़े झुलसाएंगे। पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
उत्तर प्रदेश में सोमवार को दूसरा गर्म शहर आगरा रहा। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। पड़ोसी मथुरा जिला सबसे गर्म रहा, जहां पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन लू के थपेड़े झुलसाएंगे और दिन में पारा 48 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर में आगरा का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को सूर्यास्त के बाद तापमान में कमी दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ।