फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: पारा चढ़ा लेकिन गलन बरकार... ठंडी हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी; अभी फिर गिरेगा तापमान

Thu, 11 Jan 2024 10:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पारा चढ़ा लेकिन गलन बरकार रही। ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई। अभी तापमान और गिरेगा। 
विज्ञापन
अलाव जलाकर बैठे लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में खुला आसमान और पूरी आभा से चमकता सूरज भी ठंड से राहत नहीं दे पाया। मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज खुला-खुला था। दिन में सूरज निकला और उसकी तपिश ने लोगों को राहत भी दी, लेकिन सर्द हवाएं दिन भर कंपकंपी छुड़ाती रहीं। धूप निकलने से जहां अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई वहीं रात में पारा गिरने से लोग ठिठुरते रहे।

विज्ञापन


शहर के मौसम का मिजाज नए साल से ही बिगड़ा हुआ है। लगातार 9 दिनों तक कोल्ड डे कंडीशन के बाद पहली बार धूप खिली तो लोग छत, बालकनी और आंगन में धूप सेंकने के लिए बाहर आ गए। लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को सूरज की गर्मी में भी कंपकंपी छुड़ा दी। 

शाम को सूर्यास्त के बाद एक बार फिर से हाड़कंपाती ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। मंगलवार की तुलना में यह 4.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 से घटकर 8.2 डिग्री रह गया। 
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के अनुसार इस सप्ताह मौसम का मिजाज सख्त रहेगा। ठंडी हवाएं चलने से लोग ठिठुरन महसूस करेंगे। आसमान में बादलों के साथ कोहरे की संभावना भी है। इसके बाद सर्दी से राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान- 19.5
  • न्यूनतम तापमान- 8.2
  • सूर्योदय- 7:08
  • सूर्यास्त- 5:44
  • एक्यूआई- 80
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें