फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी जेल भेजे, आरोपी मां बोली- इसे फांसी पर लटका दो

Mon, 15 Apr 2019 11:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद हाईवे पर ऑटो में छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। उन्हें जेल भेजने से पूर्व मेडिकल कराया और उनकी स्लाइड बनवाई है। इसके साथ ही पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराते हुए उसे परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब सात बजे फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र की रहने वाली बीए की एक छात्रा अपनी सहेली के जन्मदिन समारोह में जाने के लिए घर से निकली थी।

रास्ते में उसे पूर्व परिचित ऑटो चालक वीरू उर्फ आबिद उर्फ अलीम निवासी गली नंबर-8 थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद मिल गया था। ऑटो चालक उसे जबरन उसायनी ले आया, जहां उसने दो और साथियों को बुलाया फिर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

छात्रा के बेहोश होने पर उसे ऑटो में डालकर एत्मादपुर स्थित एक कबाड़ के गोदाम पर ले गए थे। जहां गोदाम स्वामी सहित चारों युवकों ने दोबारा छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। छात्रा की चीख-पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। 

पीड़ित छात्रा ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों और पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया है। इसके साथ ही चारों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ज्ञानेंन्द्र कुमार का कहना है आरोपियों  को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया है। 

अरे साहब। इसे फांसी पर लटका दो। ये मेरा बेटा नहीं हो सकता। मेरा खून इतना गंदा नहीं हो सकता। इससे मेरा कोई वास्ता नहीं। यह बात सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए कबाड़ गोदाम के स्वामी अकमल के पिता इस्माइल ने पुलिस से कही।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें