फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर सी चुभने लगीं सर्द हवाएं, पारा @ 9.2 डिग्री, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Wed, 04 Dec 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की दस्तक के बाद पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत कई जिलों में शीत लहर शुरू हो गई है। उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं तीर सी चुभी तो दिन में धूप भी गुनगुनी महसूस होने लगी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, वहीं न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने सुबह कोहरा छाने के आसार जताए हैं। 

मंगलवार को उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं का प्रकोप रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 24.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले दो डिग्री नीचे 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन सूर्योदय के साथ ही खिली धूप रही, पर दोपहर तक सर्द हवाओं के सितम से धूप राहत न दिला सकी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है, वहीं दोपहर में आसमान साफ और खिली धूप बनी रह सकती है। सुबह कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान भी दस डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन

तेज हवाओं ने सुधारी हवा की गुणवत्ता

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर चल रही भारी बर्फबारी के कारण उत्तरी मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं चल रही हैं। तेज रफ्तार चल रही सर्द हवाओं के कारण हवा में प्रदूषण की मात्रा में कमी आई, वहीं आसमान साफ होने और दोपहर में तेज धूप और हवा के कारण मिक्सिंग हाइट में भी इजाफा हुआ। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मंगलवार शाम को जारी की गई प्रदूषित शहरों की सूची में आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 74 रहा है। यह मानक के करीब है और वायु गुणवत्ता संतोष जनक स्तर पर मानी गई है। 

एक्यूआई 74 होने पर कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा रात 9 से 12 बजे तक, नाइट्रोजन डाइक्साइड की मात्रा शाम 6 से रात 11 बजे, पीएम कणों की मात्रा दोपहर 12 बजे और सल्फर डाइक्साइड की मात्रा रात तीन बजे सबसे उच्च स्तर पर रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें