फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, सिर और नाजुक अंग पर किए कई वार

Wed, 04 Dec 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव हिरौली में युवती से संबंध के चलते दोस्त ने धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह युवक का शव गांव के बाहर आलू के खेत में पड़ा मिला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव हिरौली निवासी दुर्वेश जाटव (24) सोमवार शाम को गांव के ही भूरा उर्फ देव नट के साथ पड़ोस के गांव नगला दुगई में चल रहे भंडारे में गए थे। काफी देर बाद भी जब दुर्वेश नहीं आया तो परिजनों ने रात में ही उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 

मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को दुर्वेश का शव आलू के खेत में पड़ा मिला। हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। युवक के सिर पर किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। साथ ही नाजुक अंग पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रयांक जैन, इंस्पेक्टर किशनी ओमहरि वाजपेयी, चौकी इंचार्ज विजय सिंह चंदेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई सर्वेश की शिकायत पर पुलिस ने भूरा व दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

पुलिस ने मुख्य आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार दुर्वेश और भूरा के गांव की एक युवती से संबंध थे। इसी के चलते उसकी हत्या की गई। वहीं ग्रामीणों ने अनुसार दुर्वेश और युवती को आपत्तिजनक हालत में देख भूरा गुस्सा में आ गया और वारदात को अंजाम दे दिया। 

एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को जिस वक्त गिरफ्तार किया गया, उसके हाथ खून सने थे। मृतक के भाई की ओर से भी उसे नामित किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें