फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर गहरा सकता है जल संकट: 18 दिन बंद रहेगी अपर गंगा नहर, शाहगंज में टूटी पाइपलाइन; ठप रही सप्लाई

Thu, 15 Oct 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा को गंगाजल उपलब्ध कराने वाली अपर गंगा नहर 20-21 अक्तूबर की मध्यरात्रि से 7-8 नवंबर तक सफाई के लिए बंद रहेगी। जल निगम को मध्य गंगा नहर के जरिए पालड़ा तक पानी पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के पालड़ा झाल को जिस अपर गंगा नहर से आगरा की पेयजल आपूर्ति के लिए गंगाजल मिलता है, वह सफाई के लिए 20-21 अक्तूबर की मध्यरात्रि से बंद कर दी जाएगी। इससे दिवाली तक यानी 8 नवंबर तक जलापूर्ति नहीं की जाएगी। 18 दिनों की इस बंदी के कारण आगरा की पेयजल आपूर्ति पर असर न पड़े, इसलिए मध्य गंगा नहर के जरिए पालड़ा को गंगाजल देने के लिए कहा गया है। सिंचाई विभाग ने जलनिगम से वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने जलनिगम गंगाजल इकाई को 20-21 अक्तूबर से 7-8 नवंबर की मध्य रात्रि तक अपर गंगा कैनाल को बंद रखने की जानकारी दी है। जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव चौधरी ने बताया कि करीब 18 दिनों तक अपर गंगा कैनाल की सफाई का काम सिंचाई विभाग की ओर से कराया जाएगा। इस दौरान पालड़ा को मध्य गंगा कैनाल के जरिए पेयजल आपूर्ति के लिए जरूरी पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग से कहा गया है। इस दौरान पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसका प्रयास किया जाएगा।


शाहगंज क्षेत्र में सुबह नहीं मिला पानी
कोठी मीना बाजार तिराहे पर पक्षीघर के सामने पानी की 8 इंच व्यास की पाइपलाइन टूटने के बाद मंगलवार शाम और बुधवार सुबह शाहगंज, सोरों कटरा क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिल पाया। सीएम ग्रिड के तहत किए जा रहे कार्य के दौरान यह पाइपलाइन टूटी है, जिसे बुधवार दोपहर तक जोड़ा जा सका। दोपहर में सिकंदरा वाटरवर्क्स से शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन को जलापूर्ति शुरू की गई, जिससे पंपिंग स्टेशन के जलाशय शाम तक भरे जा सके। बुधवार शाम को क्षेत्र के लोगों को पानी मिल पाया। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि मरम्मत के बाद आपूर्ति सामान्य हो गई।
विज्ञापन


एकता पार्क में खराब पड़ा ट्यूबवेल, मंडलायुक्त से शिकायत
शहीद नगर स्थित एकता पार्क कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए लगाया गया ट्यूबवेल नंबर 7 खराब होने के कारण क्षेत्रीय निवासियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जल निगम एकता पार्क से दूर स्थित ग्रीन पार्क से सिर्फ एक समय की ही आपूर्ति कर रहा है, जिसमें घरों तक पानी बूंद-बूंद ही मिल पा रहा है। कई घरों में आपूर्ति न होने से परेशान लोगों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर जलापूर्ति सुधारने की मांग की। क्षेत्रीय निवासी किशन लाल अरोड़ा ने बताया कि जल निगम, जलकल से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं मिला। ज्ञापन देने वालों में विकास तुली, नीरज, लकी, इरशाद अली, सुमित, सुजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें