फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गंगाजल की पाइपलाइन फटी, सड़क पर बहा लाखों लीटर पानी; इन इलाकों में रहेगा संकट

Wed, 14 Oct 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कोठी मीना बाजार तिराहे पर पक्षीघर के पास 8 इंच की मुख्य पाइपलाइन फटने से सड़क पर लाखों लीटर गंगाजल बह गया। पानी भरने से खुदाई वाला हिस्सा धंस गया और यातायात प्रभावित हुआ। जलकल विभाग ने मुख्य वाल्व बंद कर मरम्मत की तैयारी शुरू की है। बुधवार सुबह शाहगंज और सोरों कटरा सहित संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहने की आशंका है।
 
विज्ञापन
गंगाजल की पाइपलाइन फटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोठी मीना बाजार तिराहे पर पक्षीघर के पास पानी की 8 इंच व्यास की पाइपलाइन फट गई। सड़क पर लाखों लीटर गंगाजल बर्बाद होता रहा। शाम को जलापूर्ति के समय तेजी से पानी बहा तो सड़क पर की गई खुदाई का बड़ा हिस्सा धंस गया। इस सड़क पर सीएम ग्रिड योजना के तहत डक्ट निर्माण का काम चल रहा है। इस वजह से एक लेन को बैरिकेडिंग करके बंद किया गया। शाम से रात तक यहां जाम लगा रहा।
विज्ञापन


सिकंदरा वाटरवर्क्स से शाहगंज स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन को जाने वाली 8 इंच व्यास की मुख्य पाइपलाइन फट गई। जोनल स्टेशन की आपूर्ति वाली लाइन के फटने से चंद मिनटों में ही पक्षीघर से जूता मंडी के पास तक पानी भर गया। यहां डक्ट के निर्माण के कारण खोदाई चल रही थी। पानी डक्ट और सीवर-पानी की लाइन की खोदाई वाली जगह में भी भर गया। इससे एक लेन पर ट्रैफिक बंद हो गया। सीएम ग्रिड निर्माण की बैरिकेडिंग कर वाहनों को निकाला गया।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि लाइन फटते ही तकनीकी कर्मचारियों को भेजा गया। मुख्य वाल्व बंद किया गया है। लाइन में भरे पानी को निकालने के लिए डी-वाटरिंग शुरू की गई है। रात में ही मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा जो बुधवार सुबह तक पूरी होने की उम्मीद है। पंपसेट के जरिये पानी निकाला जा रहा है। बुधवार सुबह जलापूर्ति का प्रयास रहेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें