फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का सबसे स्वच्छ वार्ड बना फुलेल कटरा, आगरा नगर निगम भी नंबर वन

Mon, 24 Dec 2018 08:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित हुई स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में आगरा नगर निगम ने सभी निगमों को पछाड़ दिया है। यहां के वार्ड संख्या 44 फुलेल कटरा को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आगरा नगर निगम भी नंबर वन निगम चुना गया है। 
विज्ञापन


वहीं नगर निगम के अधिकारियों और मेयर को व्यक्तिगत पुरस्कारों की सूची में स्थान प्राप्त हुआ है। नगर निगम की इस उपलब्धि पर सोमवार को नगर निगम में आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में आगरा नगर निगम के 100 वार्ड, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के 226 वार्डों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

नगर निगम भी नंबर वन

राज्य सरकार की टीम को 10 प्रतिशत वार्डों का सर्वे करना था। आगरा नगर निगम के 10 वार्ड और नगर पालिका परिषद और पंचायतों के 16 वार्डों का सर्वे किया गया था। स्थानीय स्तर पर भी वार्ड कटरा फुलेल को पहला स्थान मिला था और जिला स्तरीय कमेटी ने 11 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। 

सोमवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ। इसमें आगरा ने टाप फाइव में शामिल गाजियाबाद, लखनऊ, झांसी, गोरखपुर, प्रयागराज और मथुरा को पछाड़ दिया गया। आगरा का वार्ड 44 फुलेल कटरा पहले नंबर पर आया है। सर्वश्रेष्ठ नगर निगम की प्रतियोगिता में आगरा ने गाजियाबाद और लखनऊ को मात देते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। 

आगरा नगर निगम के अधिकारियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी स्थान मिला है। अपर नगर आयुक्त विजय कुमार को ‘एसबीएम लीडरशिप एट नगर निगम’ का अवार्ड मिला है। ‘एफएफएस ऑनलाइन मेपिंग’ श्रेणी में आगरा के मेयर नवीन जैन और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश को पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 

मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजयी वार्डों, नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसरों को पुरस्कृत करेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को 25 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इस राशि को उस वार्ड के विकास में खर्च किया जाएगा। समारोह में मेयर, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, वार्ड 44 की पार्षद राधिका गुप्ता, वार्ड स्वच्छता समन्वय समिति का सम्मान होगा। 

नगर निगम में मना जश्न, आतिशबाजी हुई

आगरा नगर निगम के वार्ड 44 फुलेल कटरा के स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में पहला स्थान मिलने और नगर निगम को यूपी के सर्वश्रेष्ठ नगर निगम का पुरस्कार मिलने से उत्साहित अधिकारियों और कर्मचारियों, पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय परिसर में जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी हुई और मिठाई बांटी गई। पार्षदों ने मेयर और नगर आयुक्त को फूलमालाओं से लाद दिया। इसी के साथ सभी लोग लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

उपलब्धि पर जताई खुशी

मेयर नवीन जैन ने कहा कि यह गौरव की बात है कि आगरा नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ नगर निगम और फुलेल कटरा वार्ड को यूपी का सर्वश्रेष्ठ वार्ड घोषित किया गया है। यह नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों, पार्षदों और शहर की जनता की जीत है। मेरा लक्ष्य शहर को क्लीन आगरा, ग्रीन और नवीन आगरा बनाना है। इसी दिशा में पहला बड़ा कदम है। 

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा कि आगरा नगर निगम की ऐतिहासिक जीत है। नगर निगम की जनता को पार्षदों, साथी अधिकारियों और कर्मचारियों की बधाई। अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 शुरू होने वाला है। नगर निगम के कर्मचारी और जनता दोगुनी ताकत के साथ शहर को सेवन स्टार रेटिंग दिलाने के लिए काम करेंगे। 

फुलेल कटरा की पार्षद राधिका गुप्ता ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे वार्ड को प्रदेश का सबसे स्वच्छ वार्ड चुना गया है। इसमें नगर निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ स्वच्छता प्रोत्साहन समिति और वार्ड की जनता का बहुत बड़ा योगदान है। मेरी कोशिश रहेगी कि वार्ड को इसी तरह स्वच्छ रखा जाए और जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर सकूं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें