गुमान सिंह पुरा में बच्ची की मौत
बाह के जैतपुर गुमान सिंह पुरा गांव में शुक्रवार रात बुखार से एक बच्ची की मौत हो गई। इस गांव में अब तक बुखार से पांच की मौत हो चुकी है। गांव के निवासी रविंद्र ने बताया कि दो साल की बेटी तीन दिन से बुखार से तप रही थी। हालत में सुधार न होने पर आगरा ले गए थे।
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले गांव में 18 सितंबर को 28 साल की दीपा, चार साल के विवेक, 29 सितंबर को पांच साल के प्रेमशंकर, 40 साल की कमला की मौत हो चुकी है। सभी को परिजन डेंगू के लक्षण बताए जाने पर इलाज के लिए आगरा ले गए थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में डॉक्टरों की टीम शिविर लगाकर मरीजों का इलाज कर जांच भी कर रही है। लोगों से आसपास जलभराव न होने की अपील भी कर रहे हैं।