फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंखनाद और जयघोष के साथ विराजमान हुए बाबा श्याम, इतना कीमती है सिंहासन

Thu, 22 Feb 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भव्य सिंहासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शंखनाद और जयघोष के साथ बुधवार को श्याम बाबा को सिंहासन पर विराजमान किया गया। पहले दर्शन पाने को हर कोई लालायित था। 
विज्ञापन


पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के पूजन के बाद 125 किलो चांदी के सिंहासन पर बाबा के विराजमान होते ही सैकड़ों हाथ बाबा के अभिवादन में उठ गए। फूलों और मेवा की 51 मालाओं, चंदन रोली से श्रृंगारित बाबा की पहले दर्शन पाकर हर कोई धन्य था। 

सात क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार सतरंगी फूलों की छटा और सुगंधी की खुशबू से महक रहा था। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर बाबा के दरबार तक छटा मनमोहक थी। 
विज्ञापन


हर तरफ बाबा के जयकारों की गूंज के साथ पहली महाआरती राजस्थान (सीकर) खाटू श्याम जी मंदिर के श्याम सिंह चौहान ने आज के यजमान हेमेंद्र अग्रवाल व रविशंकर अग्रवाल के साथ संपन्न की।

श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को श्याम बाबा के शैया दिवस के बाद प्रात: उन्हें उठाकर नित्य पूजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा का पूजन संपन्न होने के बाद लगभग 11 बजे बाबा के दर्शन सभी भक्तों के लिए खुल गए। 

महाआरती के वक्त घंटे घड़ियाल व शंखनाद की पवित्र ध्वनि से पूरा परिसर गूंज उठा। देर रात तक हजारों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर और प्रसाद प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिर में ढोल नगाड़ों की धुन पर भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। 

भजन संध्या में चंडीगढ़ के कन्हैया मित्तल ने बाबा के भजनों से भक्तों को भावविभोर कर किया। लो आ गया खाटू वाला, वो लीले घोड़े वाला... भजन पर बाबा के खूब जयकारे लगे। 
विज्ञापन

प्रतिदिन होंगी बाबा की पांच आरती

जीवनी मंडी स्थित नवनिर्मित खाटू श्याम के मंदिर में श्याम बाबा की प्रतिदिन पांच आरती होंगी। सर्वप्रथम सुबह छह बजे मंगला आरती, नौ बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे भोग आरती। 

दोपहर एक बजे से शाम 4.30 बजे तक बाबा के शयन का समय होगा और मंदिर बंद रहेगा। शाम 4.30 बजे मंदिर खुलने के बाद शाम सात बजे भोग आरती होगी और अंत में रात 9.30 बजे शयन आरती। 26 फरवरी (रंगभरनी एकादशी) को बाबा फूलों व लड्डुओं की होली खेलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें