आगरा की वसुंधरा एसएसबी के तहत भारतीय सेना में अधिकारी पद पर चयनित हुई हैं। उन्होंने एसएससी डब्लू टेक (शॉर्ट सर्विस कमीशन वुमेन) में ऑल इंडिया पहली रैंक प्राप्त की है।
ताजनगरी की बेटी वसुंधरा शॉर्ट सर्विस कमीशन वुमेन के जरिए भारतीय सेना में अफसर बन गईं हैं। एसएससी डब्ल्यूटेक में ऑल इंडिया पहली रैंक पाने वाली वसुंधरा ने अपने पिता का सपना साकार कर दिया। वसुंधरा के सेना में अफसर बनने पर परिजनों के साथ मित्रों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट से पढ़ी वसुंधरा सिंह ने बताया कि बचपन से उनका सपना सेना की सेवा का था। पिता अनिल चाहर से उन्हें प्रेरणा मिली। वसुंधरा के पिता धौलपुर के मिलिट्री स्कूल में पढ़े हैं। वह बेटी को सेना में जाने के लिए प्रेरणा देते रहे।
दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन एके सक्सेना ने वसुंधरा को राह दिखाई। रिटायर्ड ब्रिगेडियर मनोज शर्मा की ट्रेनिंग ने वसुंधरा को मजबूत बनाया। वह हर रोज पांच किमी दौड़ के साथ व्यायाम भी करती थी। वसुंधरा की कड़ी मेहनत रंग लाई और वह सेना में अफसर बन गईं।