फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आगरा में नौ और संक्रमित मिले, 630 पर पहुंची संख्या, अब तक 208 हुए ठीक

Tue, 05 May 2020 12:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। मंगलवार सुबह नौ और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिले में अब तक 630 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 208 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।  
विज्ञापन


चिंताजनक बात यह है कि संक्रमण की रफ्तार अब सबसे तेज है। एक से चार मई तक ही 148 नए मरीज मिल चुके हैं। पहले भी मरीज मिल रहे थे लेकिन गति कम थी। पहले 100 मरीज 37 दिन में मिले थे। अब तीन दिन में संक्रमितों का शतक लग रहा है। 

केंद्र की टीम डालेगी डेरा

प्रदेश के बाद अब केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए आगरा में डेरा डालेगी। मलिन बस्तियों से भी मरीज मिलने से चिंता बढ़ रही है। हालांकि जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि अभी सामुदायिक संक्रमण की स्थिति नहीं है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम देश के 20 सबसे संक्रमित शहरों में जाएगी। इनमें आगरा 14वें स्थान पर है। जिलाधिकारी ने बताया कि टीम जल्द ही आएगी। ताजनगरी में 7,522 लोगों की जांच हो चुकी है। कुल मरीजों में से 208 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 15 की मौत हो चुकी है। 

ऐसे बढ़े संक्रमित
28 अप्रैल- 15
29 अप्रैल- 29
30 अप्रैल- 46
1 मई - 22
2 मई- 42
3 मई- 54
4 मई- 24
5 मई दोपहर तक- 9
विज्ञापन

ताजगंज में 52 और खटीकपाड़ा में 49 संक्रमित

शहर से देहात तक के 10 हॉटस्पॉट ऐसे हैं जहां संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इनमें मरीजों की संख्या ज्यादा है। नए मरीज भी लगातार मिल रहे हैं। ताजगंज में 52 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 20 से ज्यादा सब्जी और फल विक्रेता हैं। आखिरी मरीज 30 अप्रैल को मिला था।

वजीरपुरा में 30 मरीज हैं। यहां भी 30 अप्रैल को संक्रमण बढ़ गया। मंटोला की भी यही स्थिति है। चार दिन पहले मरीज मिला है। कुल 26 मरीज हैं। खटीकपाड़ा में 49 मरीज हैं और नए भी मिल रहे हैं। प्रशासन ने कुल 42 हॉटस्पॉट बनाए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें