यूपी बोर्ड के विद्यालयों में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के प्रवेश 15 मई तक लिए जा सकेंगे। शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है।
सत्र के शुरुआत में जारी शैक्षणिक पंचांग में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2018 निर्धारित की गई थी। कक्षा 11 में प्रोविजनल प्रवेश के लिए 30 अप्रैल तिथि थी। विद्यालयों में प्रवेश की स्थिति को देखते हुए शासन ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय के मुताबिक सभी प्रधानाचार्योँ को 15 मई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम है, उन्हें बढ़ाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।