आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला जब छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने गई तो दरोगा ने उससे रिश्वत मांगी। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
इस पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। महिला ने शिकायत की थी कि कुछ लड़के उसे फोन पर परेशान करते हैं। छह महीने हो गए हैं लेकिन वे बाज नहीं आ रहे। पहले वह चुप रही। इससे वे बेखौफ हो गए हैं।
महिला ने का कहना है कि उसने पहले थाने में शिकायत की। वहां से उसे नुनिहाई चौकी पर भेज दिया गया। वहां पर मौजूद एक दरोगा ने उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं की।