जलनिगम की ओर से आवास विकास में सीवर लाइन और जलनिगम विश्व बैंक इकाई की ओर से अलबतिया रोड पर शंकरगढ़ पुलिया से बालाजीपुरम मोड़ तक बिछाई गई पानी की लाइन के कारण धूल के गुबार उठ रहे हैं। यहां भी पानी का छिड़काव नहीं किया गया।
जगह - एक्यूआई
अमर होटल - 477
आईएसबीटी - 453
यमुना किनारा - 445
जीपीओ - 422
राजा मंडी - 421
शाहगंज - 419
बाग फरजाना - 414
शमशान घाट - 414
संजय प्लेस - 410
नामनेर - 408
कभी मशीन से सफाई होती नहीं देखी
नेशनल चैंबर के पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि गुरुद्वारा गुरू का ताल और आईएसबीटी पर केवल जाम और कचरा जलाने के कारण प्रदूषण ज्यादा है। ट्रैफिक नियंत्रित कर दिया जाए तो लोगों की दिक्कतें कम हो जाएं। टीपी नगर में धूल के गुबार हैं। हमने कभी यहां मशीन से सफाई होते हुए नहीं देखी।
सख्त कदम उठाने की जरूरत
चिकित्सक डॉ. सजंय चतुर्वेदी ने बतााय कि प्रदूषण के कारण शहर के हालात ठीक नहीं है। तत्काल राहत के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। यहां समस्या पीएम कणों की है, उसी के मुताबिक योजना बनाएं। लोगों पर प्रदूषण का बुरा असर पड़ रहा है।
कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि नगर निगम, एडीए, नेशनल हाईवे, मेट्रो समेत सभी निर्माण एजेंसियों को प्रदूषण नियंत्रण के उपाय सख्ती से करने को कहा गया है। सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाएं, अन्यथा प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।