मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 87 के समीप आगे चल रही कार के निकले पहिए से बोलेरो की टक्कर हो गई, जिससे अनियंत्रित हुई बोलेरो गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह सभी बोलेरो गाड़ी में सवार थे।
जानकारी के मुताबिक बोलेरो गाड़ी में आठ लोग सवार थे। यह लोग शादी समारोह में जा रहे थे। रात करीब 10 बजे बोलेरो गाड़ी एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 87 पर पहुंची, तभी आगे चल रही एक कार का पहिए निकल गया। बोलेरो गाड़ी पहिए से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इनकी हुई मौत
हादसे में बोलेरो सवार चंद्रपाल सिंह (65) निवासी गढ़ी जल सिंह थाना राया मथुरा और विशंबर पुत्र करुआ निवासी किरमासा थाना गोंडा अलीगढ़ मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेंद्र पुत्र नामालूम निवासी भैंसारा थाना राया और छह साल की बच्ची राखी ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार साल प्रियांशी, प्रेमवती (23), श्याम सुंदर (28) घायल हैं।