फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा विश्वविद्यालय दिलाएगा बेहतरीन प्लेसमेंट, इन नई कंपनियों से होगा करार

Tue, 10 Jun 2025 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय जल्द नई कंपनियों से करार करेगा, जिससे युवाओं को बहुस्तरीय कंपनियों में नौकरी का मौका मिल सके। 
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल जल्द नई कंपनियों से करार करने जा रहा है। इससे विवि के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के और रास्ते खुलेंगे। हर साल कई युवाओं को बहुस्तरीय कंपनियों में नौकरी करने का मौका मिल रहा हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आसमान से बरस रही आग: सीजन का सबसे गर्म दिन, 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल


 

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया विवि में वर्ष- 2022 में पूर्व कुलपति विनय पाठक के समय में प्लेसमेंट सेल की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से यहां से शिक्षा हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं हर वर्ष कैंपस साक्षात्कार की मदद से कई कंपनियों में नौकरी पा रहे हैं। इस वर्ष करीब 35 छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ है। उन्होंने बताया कि विवि का डाबर, विप्रो, टाटा स्टील, एसेंचर, टेक महिंद्रा, एलएनटी और गेल जैसी विश्व स्तरीय कंपनियों से करार हैं। नई कंपनियों से भी करार होने जा रहा है। इसका फायदा भविष्य में विद्यार्थियों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें -  फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: शोभित को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका हुई खारिज


 
विज्ञापन

कई विद्यार्थियों को मिली नौकरी
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल गुप्ता के अनुसार विवि वर्ष-2024 में एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाली इशिता अग्रवाल का कैंपस इंटरव्यू से हरिद्वार की एक कंपनी में चयन हुआ था। उनका 9 से 10 लाख रुपए का पैकेज है। छात्र अजय सारस्वत का चयन आईबीएम कंपनी में हुआ था। वह नोएडा में काम कर रहे हैं। जबकि छात्रा रिंकी का चयन बैंक में हुआ था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें