डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा का डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से स्वतंत्र पत्रकारिता संस्थान खोलेगा। कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
कुलपति की अध्यक्षता में शनिवार को खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में सभी संस्थानों के निदेशक और विभागाध्यक्षों की बैठक यह घोषणा की गई। अटल बिहारी वाजपेयी आगरा विश्वविद्यालय के छात्र रहे थे।
अटल जी ने वर्ष 1950 के आसपास कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति विज्ञान से एमए की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। कानपुर से ही एलएलबी की पढ़ाई शुरू की, हालांकि उसे बीच में छोड़ दिया था। डीएवी कॉलेज उस समय आगरा विश्वविद्यालय से ही संबद्ध था।