फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे आगरा विश्वविद्यालय: चार साल बाद भी रिजल्ट का इंतजार, चक्कर लगाकर थक चुके हैं छात्र-छात्राएं

Sun, 18 Aug 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय से चार साल बाद भी रिजल्ट का इंतजार है। आलम ये है कि अब छात्र-छात्राएं चक्कर लगाकर भी थक चुके हैं।

 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में कई छात्रों को चार साल बाद भी रिजल्ट का इंतजार है। बीएएमएस के ये छात्र प्रथम वर्ष की अंकतालिका (वर्ष 2020) के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं। हालात यह है कि अब अंतिम वर्ष की परीक्षा के बाद कोर्स भी पूरी हो जाएगा लेकिन इन्हें पहले वर्ष की मूल अंकतालिका नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


बीएएमएस सत्र 2020 की छात्रा आरती त्यागी ने बताया कि 24 मई को बीएएमएस प्रथम वर्ष की मूल अंकतालिका के लिए आवेदन किया था। दो महीने बाद भी न तो अंकतालिका मिली और न ही संतोषजनक जवाब मिला।

आरती की तरह ही बीएएमएस की छात्रा खुशनुमा भी सत्र 2020 प्रथम की अंकतालिका के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काटते थक चुकी हैं। उनका कहना है कि सारा सिस्टम ऑनलाइन है, लेकिन होता कुछ नहीं। उधर, परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश का कहना है कि छात्र-छात्राओं को लगातार अंक तालिकाएं प्राप्त करवाई जा रही हैं। इन प्रकरणों में अंकतालिका क्यों रुकी है, पता करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें