फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: स्नातक में पंजीकरण का आज अंतिम दिन, 1.54 लाख सीटें खाली

Tue, 15 Jul 2025 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में स्नातक में पंजीकरण का आज अंतिम दिन है। अभी भी लगभग 1,54,937 सीटें खाली हैं। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय पंजीकरण तिथि आगे बढ़ा सकता है।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए सोमवार को अंतिम दिन है। विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई की थी। समर्थ पोर्टल पर अब तक 93 हजार पंजीकरण हुए हैं। अभी तक लगभग 1,54,937 सीटें खाली हैं। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय पंजीकरण तिथि आगे बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों और आवासीय विद्यालयों में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए आज अंतिम मौका है। वहीं दूसरी तरफ कॉलेज संचालक परेशान हैं, उनका कहना है कि कॉलेज में सीटों के सापेक्ष कम आवेदन आए हैं। अगर पंजीकरण बंद कर दिये गए तो सीटें भी पूरी नहीं हो पाएंगी।

विश्वविद्यालय से मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा में 520 कॉलेज संबद्ध हैं। इसके अलावा आवासीय संस्थान भी हैं। आवासीय संस्थानों में 4758 और कॉलेजों में 2 लाख 47 हजार 937 सीटें हैं। इनमें से अभी तक सिर्फ 93 हजार सीटें ही भरी हैं।
विज्ञापन

आगरा कॉलेज में अभी भी बीए के लिए 200 से अधिक सीटें रिक्त रह गई हैं। सेंट जोंस कॉलेज में भी बीए की करीब 200 सीटें अभी भी रिक्त हैं। आरबीएस कॉलेज में 100 से ज्यादा सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा कई निजी महाविद्यालयों में भी सीटें भर नहीं पाई हैं।

विश्वविद्यालय को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। छात्र हित में अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है। - प्रो. मनु प्रताप, डीन एकेडमिक, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें