फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुंदेलखंड विवि के साथ आगरा विश्वविद्यालय ने किया समझौता, शैक्षणिक कार्य और अनुसंधान में करेंगे सहयोग

Sat, 07 Jun 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय का बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के साथ पांच साल के लिए समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत दोनों विवि शैक्षणिक एवं अनुसंधान में एक दूसरे का सहयोग करेंगे। 
 
विज्ञापन
बुंदेलखंड विवि के साथ आगरा विश्वविद्यालय ने किया समझौता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के मध्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता ज्ञापन शुरुआत में 5 सालों के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आपसी सहमति से अधिकतम 10 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: ताजमहल के मुख्य मकबरे की छत में कहां से आ रहा पानी, 84 साल बाद फिर हुआ ऐसा


 

दोनों विश्वविद्यालयों के बीच दीर्घकालिक शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह समझौता किया गया है। समझौता आगरा में संपन्न हुआ, जिसमें कुलपति प्रो. आशु रानी, रजिस्ट्रार अजय मिश्रा, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. संजय चौधरी एवं झांसी विश्वविद्यालय गणित विभाग से प्रो. अवनीश कुमार मौजूद रहे।

 

इस सहयोग के अंतर्गत विभिन्न विषयों जैसे जनसांख्यिकी, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा एवं रक्षा अध्ययन, कृषि एवं ग्रामीण अर्थशास्त्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार में शोध एवं अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।


ये भी पढ़ें -  सोहेल के नहीं कांपे हाथ: गला दबाकर हत्या...फिर लाश को ईंट से कुचलता रहा, कत्ल की ऐसी वारदात; कांप गया कलेजा


 
विज्ञापन

समझौते के प्रमुख बिंदु
दोनों विश्वविद्यालयों के छात्रों एवं शोधार्थियों के लिए संयुक्त शोध परियोजनाएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं के पारस्परिक आदान-प्रदान की सुविधा रहेगी। इसके अलावा तकनीकी नवाचार, इनक्यूबेशन, स्टार्टअप, वैज्ञानिक सहयोग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं सम्मेलनों, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं एवं अल्पकालिक शैक्षणिक कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें