आगरा विश्वविद्यालय का रिजल्ट इस बार भी पिछड़ रहा है। बताया गया है कि इसकी मुख्य वजह ओएमआर शीट में आ रही नमी है, जिसकी वजह से स्कैनिंग में दिक्कत आ रही है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि, बीएड और एमएड के परिणाम अगले सप्ताह तक घोषित हो सकेंगे। बारिश के मौसम की वजह से ओएमआर शीट में नमी आ गई है। इससे स्कैनिंग में दिक्कत हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिणाम जारी करने की प्रस्तावित तिथि 25 अगस्त रखी थी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएएलएलबी में 3912, एलएलबी में 9123, बीएड में 35132 और एमएड 973 छात्र-छात्राएं हैं। परीक्षा के बाद इनकी ओएमआर शीट की स्कैनिंग शुरू कर दी गई थी। सबसे ज्यादा ओएमआर शीट बीएड पाठ्यक्रम में हैं।
बारिश के कारण ओएमआर शीट में नमी आ गई है। इससे बीएड की स्कैनिंग करने की गति प्रभावित हो रही है।अन्य पाठ्यक्रम का स्कैनिंग कार्य पूरा हो गया है। इनके परिणाम बनाने की तैयारी हो रही है। 31 अगस्त तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।