फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का सितम: आगरा के सैंया क्षेत्र में घर-घर बिछीं चारपाईं, बच्चे-बुजुर्ग समेत 40 बीमार

Fri, 23 Aug 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सैंया क्षेत्र के गांव गढ़सान में वायरल बुखार ने तेजी से पांव पसार दिए हैं। घर-घर चारपाईं बिछीं हुई हैं। बच्चे-बुजुर्ग समेत 40 बीमार हैं। 
 
विज्ञापन
बच्चे, युवा और बुजुर्ग समेत 40 लोग बुखार से पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सैंया क्षेत्र के गांव गढ़सान में वायरल बुखार फैल गया है। इससे बच्चे, युवा और बुजुर्ग समेत 40 लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में शिकायत भी की है। गांव में एंटी फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव भी नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


सैंया के गढ़सान में कई घरों में वायरल फीवर के मरीज हैं। तेज बुखार, खांसी, जुकाम से बुरा हाल है। कई मरीजों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया इलाज के लिए भी पहुंचे। डॉक्टरों को गांव में फैले वायरल बुखार के बारे में जानकारी भी दी।

गांव की मोहनी (10), जानू (7) , होली राम (65) , जगदीश (45), राजेंद्र (50), महावीर सिंह (75), दाऊजी शर्मा (80), सोवरन सिंह (77) और प्रेम सिंह (44) की हालत खराब है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ऋषि गोपाल ने बताया कि टीम को गांव गढ़सान में भेज कर इलाज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि स्वास्थ्य टीम से गांव में मरीजों की हालत की रिपोर्ट मांग रहे हैं। जरूरत पर आगरा से भी टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें