फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय: 'लापता परीक्षा नियंत्रक' के लगे पोस्टर, 111 रुपये इनाम की घोषणा; छात्रों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Apr 2026 11:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एमएससी परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी और परीक्षा नियंत्रक की अनुपस्थिति को लेकर सपा छात्र सभा और एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए सुधार न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सपा छात्रसभा और एनएसयूआई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को एमएससी के परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष पंकज कसाना और जिला महासचिव तेजू यादव के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा परिणामों में भारी गड़बड़ी है, लेकिन परीक्षा नियंत्रक अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक के अनुपस्थित रहने पर छात्रों और कार्यकर्ताओं ने उनकी सीट पर ‘परीक्षा नियंत्रक लापता’ के पोस्टर भी चस्पा कर दिए।
 

तेजू यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जब तक परीक्षा परिणामों की खामियां दूर नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। जब कोई भी अधिकारी नहीं मिला तो उन्होंने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के माध्यम से कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की। इस दौरान विशाल कुमार, माधव यादव, आशुतोष, उमंग, दीपेश कुमारी, परी कुशवाह, निर्भय पाराशर आदि कई छात्र उपस्थित रहे।

‘लापता’ परीक्षा नियंत्रक पर 111 रुपये इनाम घोषित
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई ने परीक्षा नियंत्रक और विश्वविद्यालय की कार्यशैली के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में ‘परीक्षा नियंत्रक लापता’ के पोस्टर चस्पा किए और उन्हें ढूंढकर लाने वाले को 111 रुपये का इनाम घोषित किया।
 

विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हुए करीब एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन उसी दिन से परीक्षा नियंत्रक अपने कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। अपनी समस्याओं को लेकर छात्र लगातार विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सुनने वाला नहीं मिल रहा। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में परीक्षाओं के नाम पर भ्रष्टाचार चल रहा है और जल्द ही इसके सबूत सामने लाए जाएंगे।
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने कहा कि यदि परीक्षा नियंत्रक अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान छात्र नेता अभिषेक राजपूत सहित अन्य छात्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें