फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University:  छुट्टी के बाद खुला आगरा  विश्वविद्यालय, तो हेल्प डेस्क पर लग गई विद्यार्थियों की भीड़

Mon, 31 Oct 2022 10:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दिवाली के अवकाश के बाद करीब सप्ताह भर बाद आगरा विश्वविद्यालय खुला तो हेल्प डेस्क और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर छात्रों की भीड़ दिनभर लगी रही। 
विज्ञापन
डॉ भीमराव विश्वविद्यालय आगरा का भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क और अधिकारियों के कार्यालयों में छात्रों की भीड़ रही। हेल्प डेस्क और अधिकारियों के पास 485 छात्र समस्या लेकर आए। इनमें डिग्री, अंकतालिका, माइग्रेशन, शैक्षणिक रिकॉर्ड सत्यापन के मामले अधिक रहे।
विज्ञापन


दिवाली के अवकाश के बाद करीब सप्ताह भर बाद विश्वविद्यालय खुला। इसके कारण हेल्प डेस्क, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय और सहायक कुलसचिव कार्यालय के बाहर छात्रों की भारी भीड़ रही। इसमें 485 प्रार्थनापत्र आए। 250 से अधिक प्रार्थनापत्र विश्वविद्यालय को ऑनलाइन मिले हैं। इसमें डिग्री-अंकतालिका न मिलने, अंकतालिका में त्रुटियों के सुधार करवाने, शैक्षणिक रिकॉर्ड सत्यापित करवाने, नामांकन संख्या समेत अन्य कार्य के अधिक रहे। 

इनके प्रार्थनापत्र लेकर सात दिन में समाधान करवाने का भरोसा दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि दिवाली बाद पेंडेंसी बढ़ गई है। छात्रों के प्रार्थनापत्र लेकर इनको रजिस्टर में दर्ज करवाते हुए समाधान करवाने के लिए संबंधित पटलों पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें