फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की हद: आगरा विश्वविद्यालय ने अंकतालिका से गायब कर दीं छात्रों की फोटो, परीक्षा नियंत्रक से की शिकायत

Wed, 02 Nov 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ अंकतालिका में छात्रों के फोटो प्रिंट नहीं हुए हैं। इस गड़बड़ी को सुधार करवाने के लिए परिणाम तैयार करने वाली एजेंसी को निर्देशित कर दिया है।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एक और लापरवाही से छात्रों को विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अंकतालिका में छात्राें का फोटो ही गायब कर दिया है। इससे इनका सत्यापन नहीं हो पा रहा है। छात्र परेशानी लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


स्नातक और परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की अंकतालिका में छात्र-छात्राओं के फोटो दर्ज नहीं हैं। डिजी लॉकर से इनको अपलोड करने पर छात्रों को जानकारी हुई। इसमें फोटो नहीं होने के कारण अंकतालिका का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इस पर छात्र अंकतालिका को प्रिंट करके परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को भी 15-20 छात्र कार्यालय पहुंचे और अपनी परेशानी बताई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ अंकतालिका में छात्रों के फोटो प्रिंट नहीं हुए हैं। इस गड़बड़ी को सुधार करवाने के लिए परिणाम तैयार करने वाली एजेंसी को निर्देशित कर दिया है।

केस स्टडी एक: 

बरहन की हेमलता यादव ने बीए द्वितीय वर्ष की अंकतालिका में फोटो नहीं हैं। अंकतालिका का प्रिंट करवाके परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंची। छात्रा का कहना है कि बीटीसी में प्रवेश ले लिया है, इसके लिए फोटो सहित अंकतालिका जरूरी है।

केस स्टडी दो:

मथुरा के राहुल के बीकॉम अंतिम वर्ष की अंकतालिका में भी इनका फोटो नहीं चस्पा है। इससे अंकतालिका का सत्यापन में दिक्कत आ रही है। अंकतालिका में फोटो लगवाने के लिए विश्वविद्यालय में चक्कर काटने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें