फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब नौकरी के साथ पढ़ाई, 9 ऑनलाइन कोर्स हो रहे शुरू; मोटी कमाई के खुल जाएंगे रास्ते

Mon, 18 May 2026 10:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नौकरीपेशा और पढ़ाई से वंचित छात्रों के लिए 9 ऑनलाइन और डिस्टेंस कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। इन पाठ्यक्रमों में बीकॉम, बीबीए, बीसीए से लेकर एमबीए और एमसीए तक के कोर्स शामिल होंगे, जिनमें देशभर के छात्र प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के कारण रोजाना कक्षा में शामिल न हो पाने वाले युवाओं के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नई पहल की है। यह इस सत्र से ऑनलाइन डिस्टेंस पाठ्यक्रम शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


 

विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग एंड ऑनलाइन एजुकेशन की स्थापना हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड में यहां नौ नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इन पाठ्यक्रमों में तीन स्नातक और छह परास्नातक स्तर के कोर्स हैं। स्नातक स्तर पर बीकॉम, बीबीए और बीसीए शुरू होंगे जबकि परास्नातक स्तर पर एमकॉम, एमबीए, एमसीए, एमबीए-टीटीएम, एमए सोशियोलॉजी और एमएसडब्ल्यू संचालित होंगे।


 

प्रभारी प्रो. शरद उपाध्याय ने बताया कि यह पहल खासतौर पर नौकरीपेशा युवाओं, गृहिणियों और ऐसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगी जो किसी कारणवश नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते। ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को डिजिटल स्टडी मेटेरियल, वीडियो लेक्चर और ई-कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा।
 

फीस होगी कम
उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों की फीस निर्धारित की जा रही है और इसे नियमित पाठ्यक्रमों की तुलना में कम रखा जाएगा। सीट आदि कई अतिरिक्त जानकारी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

देशभर के छात्र ले सकेंगे प्रवेश
इन पाठ्यक्रमों में यूजीसी की निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले देशभर के छात्र प्रवेश ले सकेंगे। प्रो. शरद ने कहा कि इस पहल से उच्च शिक्षा को डिजिटल माध्यम से नई दिशा मिलेगी और छात्रों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें