फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: 25 मई से शुरू होंगी बीएड और विधि की परीक्षाएं, 39 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Fri, 15 May 2026 08:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से विधि और बीएड परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी गई है। दोनों की परीक्षाएं 25 मई से शुरू होंगी। इसमें 39 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष और बीएएलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष की मुख्य और री-परीक्षाएं 25 मई से शुरू होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने 30 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षाएं 12 जून तक संचालित होंगी और दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8 से 10 बजे और दूसरी पाली 11 से दोपहर एक बजे तक चलेगी। परीक्षा में 12 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए मंडल में 30 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं ओएमआर शीट पर होंगी। प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे, जिसमें से 80 प्रश्नों का जवाब देना होगा। प्रवेशपत्र जल्द विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

बीएड परीक्षाओं में 27 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य और री-परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। 25 मई से परीक्षाएं होंगी। प्रवेशपत्र बनाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षाएं नौ जून तक चलेंगी। इसमें करीब 27 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं के लिए 30 नोडल केंद्र बनाए जा रहे हैं। परीक्षाएं एक पाली में होंगी। इसका समय दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा। जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेशपत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। सभी कॉलेजों को भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें