डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है। विषम सेमेस्टर की परीक्षा 6 मई से कराई जाएंगी। 30 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरने हैं, लेकिन 50 फीसदी विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरे ही नहीं गए हैं।
विवि के आवासीय संस्थानों में लगभग 6 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। विवि ने परीक्षा फॉर्म के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल घोषित की है। अब तक करीब 2946 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा फार्म भरे हैं। समर्थ पोर्टल से करीब 2912 और एजेंसी से करीब 34 विद्यार्थियों ने फार्म भरे हैं। आवासीय संस्थानों के लगभग 50 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा फाॅर्म भरने से वंचित रह गए हैं। बीबीए, बीसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमबीए, एमसीए, पीजीडीबीएम, पीजीडीसीए और पीजीडीआईटी का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसमें बीबीए, बीसीए, और एमएससी कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम आवासीय संस्थानों में भी संचालित होते हैं। ऐसे में इनके छात्रों की परीक्षा भी विवि के आवासीय संस्थानों के छात्रों के साथ कराई जाएंगी।
20 मई तक चलेंगी परीक्षाएं