फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: एमजी रोड पर जाम की तस्वीर, दो मिनट की दूरी में 20 मिनट; इस समय तो बिलकुल भी न जाएं

Tue, 29 Apr 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के कार्य के चलते एमजी रोड पर जाम ही जाम रहता है। भगवान टॉकीज से हरीपर्वत और सुभाष पार्क से प्रतापपुरा चाैराहे तक वाहनों की कतारें देखी जा सकती हैं। 
 
विज्ञापन
एमजी रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो के निर्माण कार्य से रोजाना लग रहा जाम लोगों को परेशान करने लगा है। सोमवार को स्कूलों की छुट्टी के बाद हालात बिगड़ गए। 2 मिनट की दूरी तय करने में 20 मिनट का समय लग गया। स्पीड कलर लैब तिराहा, हरीपर्वत, आगरा काॅलेज, सुभाष पार्क, प्रतापपुरा पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। चाैराहे पर पुलिसकर्मी यातायात संभाल रहे थे। मगर, मेट्रो की बेरिकेडिंग के कारण सकरे हुए मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


 

सोमवार को दोपहर 12 से एक बजे के बीच स्कूलों की छुट्टी के बाद वाहनों के निकलने पर एमजी रोड पर जाम लगने लगा। भगवान टाॅकीज चाैराहा, एमजी रोड, शाह मार्केट, संजय प्लेस, हरीपर्वत, आगरा काॅलेज, फिर धाकरान चाैराहे पर वाहन जाम में फंस गए। मेट्रो की बेरिकेडिंग के कारण 100 फुट चौड़े एमजी रोड पर दोनों ओर केवल एक-एक लेन ही चल रही है। प्रतापपुरा चौराहा पर भी जाम के हालात रहे। चंद मिनटों की दूरी के लिए 20 से 30 मिनट का समय लग गया।


 
विज्ञापन

ऑटो चालक विमल कुमार ने  बताया कि स्कूली बच्चों और सवारियों को छोड़ने जाते हैं तो भगवान टाॅकीज से लेकर हरीपर्वत चाैराहे तक की दूरी में 10 मिनट की जगह अब 30 से 40 मिनट लगते हैं।
 जाम में फंसे छात्र यश नागर का कहना है कि मेट्रो का काम और तेजी से होना चाहिए। इस तरह से गति धीमी रही तो हमें मई जून की गर्मी में विकट जाम झेलना पड़ेगा।
 यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि एमजी रोड पर दूसरे काॅरीडोर के लिए बेरिकेडिंग की गई है। गार्ड भी लगाए गए हैं, सर्वे कर लिया गया है, फुटपाथ को तोड़कर रोड चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें