जो छात्र-छात्राएं प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षा देने से छूट गए, उन्हें एक और मौका मिला है। ऐसे छात्र 10 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय-तृतीय वर्ष-2022 और परास्नातक पूर्वार्द्ध-उत्तरार्द्ध-2022 की प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षा देने से छूटे छात्रों को परीक्षा के लिए एक और मौका दिया है। ऐसे सभी छात्र 10 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एक हजार रुपये शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षाओं के लिए आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज और बीडीके कॉलेज नोडल केंद्र बनाए हैं।