फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विवि: सुबह कराई प्रवेश परीक्षा, शाम को दे दिया परिणाम

Mon, 15 May 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने रविवार को इतिहास रच दिया। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एमएड की प्रवेश परीक्षा कराई गई। शाम को परिणाम जारी कर दिया गया। 16 मई को उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसी दिन कालेज आवंटन की भी योजना है।
विज्ञापन

 
बता दें कि एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए 916 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और 758 परीक्षा में शामिल हुए। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित आईईटी में 490 और होम साइंस इंस्टीट्यूट में 268 अभ्यर्थियाें ने परीक्षा दी। 
कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देश पर परीक्षा समाप्त होने के तत्काल बाद कापियों (ओएमआर शीट) का मूल्यांकन कराकर परिणाम घोषित कर दिया गया। कुलपति का कहना है कि उत्तर भारत में विश्वविद्यालय को सम्मानित स्थान पर ले जाने की योजना है। छात्रों से लेकर शिक्षकों का सहयोग ऐसे ही मिलता रहा तो मुश्किल नहीं होगी।
विज्ञापन

 
पांच एडेड और 20 सेल्फ फाइनेंस कालेजों में एमएड की 600 सीटें हैं। विश्वविद्यालय के पीआरओ डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि महाविद्यालयों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी इसको देख सकते हैं। 16 मई को काउंसलिंग के दिन ही कालेज आवंटित करने की कोशिश की जाएगी।

जेपी सभागार में होगी काउंसलिंग
प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियाें को 16 मई को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। सुबह नौ बजे से एक से 300 रैंक, दोपहर 12 बजे 301 से 600 रैंक, शाम तीन बजे से 601 से लेकर अंत तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होेगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी प्रमाणपत्रों की मूल कापी और उनकी एक प्रति का सेट ले जाना होगा। 500 रुपये का ड्राफ्ट वित्त अधिकारी डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम से बनवाकर ले जाना होगा। एमएड प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डा. संजीव कुमार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें