फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन में 'आगरा की आवाज' भी मौन, नहीं हो रहा प्रसारण

Tue, 31 Mar 2020 03:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रेडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से संचालित कम्युनिटी रेडियो 90.4 'आगरा की आवाज' भी बंद है। इस पर किसी कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में कम्युनिटी रेडियो की शुरुआत 30 अक्तूबर 2010 को हुई थी। तत्कालीन कुलाधिपति व राज्यपाल बीएल जोशी ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद से कम्युनिटी रेडियो पर विश्वविद्यालय की गतिविधियों व शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। 

कम्युनिटी रेडियो के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है। शैक्षणिक संस्थान पहले ही बंद कर दिए गए थे। इससे स्टूडियो खुल नहीं पा रहा है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि स्थिति ठीक होने के बाद कुलपति की अनुमति से कम्युनिटी रेडियो के स्टूडियो में शिक्षकों को बुलाकर उनके लेक्चर रिकार्ड कराए जाएंगे और विद्यार्थियों को समय सारिणी भेजकर सुनने के लिए कहा जाएगा। इससे विद्यार्थिंयों को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें