फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: 22 अगस्त से ही शुरू होनी थी कक्षाएं, पर परास्नातक में क्या पढ़ाना है, अभी तय नहीं

Fri, 14 Oct 2022 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में अभी प्रस्तावित विषयवस्तु पर बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकें हो रहीं हैं, जबकि कक्षाएं 22 22 अगस्त से ही शुरू होनी थीं। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सेमेस्टर व्यवस्था लागू कर दी है। सत्र 2022-23 में सेमेस्टर व्यवस्था के अनुरूप पढ़ाई होनी है। लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेजों को विषयवस्तु उपलब्ध नहीं करा सका है। अभी विषय वस्तु तय नहीं हो सकी है। शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार कक्षाएं 22 अगस्त से ही लगाई जानी थीं।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन पाठ्यक्रमों में पढ़ाए जाने वाले विषयों की विषयवस्तु तैयार करने के लिए अभी बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकें करा रहा है। बोर्ड ऑफ स्टडीज के प्रस्ताव को पहले विद्या परिषद, फिर कार्य परिषद में रखा जाएगा। कार्य परिषद की मंजूरी के बाद कॉलेजों को पढ़ाने के लिए विषय वस्तु उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसके बाद ही कक्षाएं शुरू हो पाएंगी। 

कॉलेजों के प्राचार्यों का कहना है कि विषयवस्तु देर से उपलब्ध कराए जाने का असर सत्र पर पड़ेगा। कक्षाओं के संचालन में दिक्कत आएगी। स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करा दी गई हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि बोर्ड ऑफ स्टडीज लगातार कराई जा रही है। यह काम पूरा होते ही प्रस्तावों को विद्या परिषद और कार्य परिषद में रखकर पास कराया जाएगा और कॉलेजों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: ढाई से तीन लाख में फॉर्च्यूनर, इनोवा जैसी लग्जरी कार! पुलिस के हाथ लगे शातिर का चौंकाने वाला खुलासा

अभी सीटें बढ़ने के इंतजार में छात्र 

आगरा कॉलेज व आरबीएस कॉलेज की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रमों की 33 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को दिया गया है। अभी तक सीटें बढ़ी नहीं हैं। छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए सीटें बढ़ने का इंतजार कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें