फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विवि के छात्रों को परीक्षा देने से पहले खानी होगी ये 'कसम'

Mon, 15 Jan 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा की डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा सत्र 2016-17 में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के एक और दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा के साथ पुनर्परीक्षा में शामिल होना होगा। इनके लिए यह अंतिम अवसर होगा। परीक्षा फार्म के पहले शपथपत्र भरवाया जाएगा। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह की ओर से सभी कालेजों के प्राचार्यों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि सत्र 2017-18 के परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की नई व्यवस्था के अंतर्गत ही पुनर्परीक्षा में शामिल होंगे। 

सत्र 2016-17 में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के एक और दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं यदि पुनर्परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं तो उन्हें भूतपूर्व परीक्षार्थी के रूप में प्रवेश लेना होगा। 
विज्ञापन


उनका प्रोन्नति कक्षा का परिणाम निरस्त कर दिया जाएगा। निर्देश दिया गया है कि वह नई व्यवस्था से छात्रों को अवगत करा दें। शपथपत्र भरवाने के बाद ही परीक्षा फार्म भरवाया जाना है। कालेजों को शपथपत्र का प्रारूप उपलब्ध करा दिया गया है। 

एक मार्च से परीक्षा प्रस्तावित

डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं एक मार्च से प्रस्तावित हैं। अभी तक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। परीक्षा परिणाम देरी से जारी करने पर विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की तैयारी में परेशानी होगी। 

अभी तक परीक्षा फार्म भरवाए जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि सात जनवरी को समाप्त हो चुकी है। 

तिथि बढ़ाई नहीं गई। बड़ी संख्या में एडेड कालेजों ने अभी फार्म नहीं भरवाए जा सके हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। 

बड़ी संख्या में कालेज ने अभी तक परीक्षा शुल्क नहीं जमा किया है, इससे फार्म भरवाने की प्रक्रिया दोबारा नहीं शुरू की जा रही है। इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जाएगा।  
विज्ञापन

साफ छवि के सेल्फ फाइनेंस कालेज केंद्र बनेंगे 

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण के संबंध में रविवार को कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें परीक्षा से जुड़े अधिकारी शामिल हुए। 

बैठक में तय किया गया कि राजकीय और एडेड कालेजों के अलावा उन्हीं सेल्फ फाइनेंस कालेजों को केंद्र बनाया जाएगा, जिनकी छवि साफ-सुथरी हो। उनका गत वर्षोँ का रिकार्ड देखा जाएगा। 

यह भी देखा जाएगा कि कालेज तक पहुंचने का रास्ता ठीक हो। विश्वविद्यालय की ओर से मांगी गई सूचनाएं संबंधित कालेज ने उपलब्ध कराई हैं या नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें