फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों में थे समलैंगिक संबंध, एक होने के लिए बनाया प्लान और ऐसे कर ली शादी

Mon, 23 Apr 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Lesbian
विज्ञापन
आगरा में एक रविवार को अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दो युवतियों के बीच काफी अरसे से समलैंगिक संबंध थे। दोनों ने इसे सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए एक प्लान बनाया।
विज्ञापन


भीम नगरी में गत दिनों आयोजित सम्मलेन में एक युवती ने लड़का बनकर रजिस्ट्रेशन करवाया और दूसरी युवती विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों एक किराए के मकान में रहने लगीं। 

जब लड़का बनी युवती के परिजन उसकी तलाश करने लगे और रविवार को उसे ढूंढ निकाला तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल थाने पर दोनों के परिजनों में पंचायत चल रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

बताया गया कि दो युवतियों के बीच काफी दिनों से समलैंगिक संबंध थे। हालांकि सामाजिक अड़चनों की वजह से दोनों एक होने में दिक्कत आ रही थी। 

इस वजह से दोनों युवतियों ने गत 16 अप्रैल को भीम नगरी में आयोजित सम्मेलन में विवाह करने की योजना बनाई। इसके लिए एक युवती ने लड़का बनकर रजिस्ट्रेशन करवाया। 

जबकि दूसरी ने युवती ने भी रजिस्ट्रेशन करवाया। लड़का बनी युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और किराए पर रिश्तेदारों को सम्मेलन के दिन बुला लिया। 
विज्ञापन

साथ में रहने चली गईं

जबकि दूसरी युवती के परिजन विवाह वाले दिन पहुंचे और शादी की रस्म उन्हीं के सामने अदा हुईं। विदाई के वक्त दोनों युवतियां एक किराए के मकान में चली गईं और वहीं रहने लगीं। 

वहीं इधर जब लड़का बनी लड़की के परिजन उसके घर आने पर ढूंढने लगे तो उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। रविवार को पता चला कि वह किसी लड़की के साथ लड़का बनकर एक किराए के मकान में रह रही है। 

मामला खुलने पर दोनों परिवार के लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई। दोनों ने पक्ष युवतियों को लेकर थाने पहुंच गए। वहां लड़कियां साथ में रहने की जिद पर अड़ी हैं। पुलिस भी हैरत में है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाए। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें