फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बारिश में गई दो की जान... अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल युवक की मौत, ट्रक में बाइक घुसने पर मृत्यु

Fri, 01 Aug 2025 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा हाईवे पर बारिश में बृहस्पतिवार रात को दो हादसों में दो लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पड़ताल जारी है।

विज्ञापन


पहला हादसा रात 11 बजे हुआ। न्यू आगरा क्षेत्र के लायर्स कालोनी से पहले कार शोरूम के पास पैदल जा रहे एक युवक को सिकंदरा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मृत्यृ हो गई। हादसे के बाद वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र तकरीबन 35 साल है। 

दूसरा हादसा रात तकरीबन 12:30 बजे हुआ। भगवान टाकीज की ओर से बाइक सवार खंदारी की तरफ जा रहा था। ट्रासपोर्ट नगर से पहले लैमन ट्री होटल के सामने एक ट्रक खड़ा हुआ था। बाइक ट्रक में जा घुसी। हादसे में सवार की माैके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें