फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हाल: ब्लड बैंकों में बड़ा खेल! बिना डॉक्टर-टेक्नीशियन हो रही खून की जांच, दो और पर लगी रोक

Thu, 05 Nov 2026 11:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दो और चैरिटेबल ब्लड बैंकों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। एफएसडीए की विशेष टीम की जांच में डॉक्टर और प्रशिक्षित टेक्नीशियन की कमी, रक्त जांच में अनियमितता और रिकॉर्ड में गड़बड़ी समेत कई गंभीर खामियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
खून - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) आयुक्त के निर्देश पर हुई जांच में आगरा के दो और ब्लड बैंकों में भारी कमी मिली है। रक्त की जांच और रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई है। बिना डॉक्टर और प्रशिक्षित टेक्नीशियन के ही जांच की जा रही थी। ऐसे में दो और चैरिटेबल ब्लड बैंक पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले भी दो ब्लड बैंकों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


लखनऊ मुख्यालय से बनी विशेष टीमों ने शहर के दो ब्लड बैंकों में एचआईवी, हेपेटाइटिस, सिफलिस समेत अन्य गंभीर बीमारियों में अनिवार्य जांच के लिए एलाइजा जांच की व्यवस्था, प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ समेत कई बिंदुओं पर जांच की। ग्रामीण भारत चैरिटेबल ब्लड सेंटर में मेडिकल ऑफिसर और प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ नहीं मिला। डोनर एवं इश्यू रजिस्टर अधूरे थे। स्टेरिलिटी टेस्टिंग नहीं होने के साथ आपातकालीन दवाइयों की कमी और साफ-सफाई में लापरवाही सामने आई।

वहीं जय श्री श्याम चैरिटेबल ब्लड सेंटर में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा था। रक्त की जांच और अन्य रिकॉर्ड में छेड़छाड़ पाई गई। एफेरेसिस से संबंधित दस्तावेज भी अधूरे मिले। इसके बाद दोनों ब्लड बैंकों के संचालन पर रोक लगा दी गई। इससे पहले आगरा के जय हिंद चैरिटेबल ब्लड बैंक और श्री बालाजी ब्लड बैंक के संचालन पर भी रोक लगाई थी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अरविंद गुप्ता ने बताया कि लखनऊ के मुख्यालय से विशेष टीम ब्लड बैंक की जांच कर रही है। गड़बड़ी मिलने पर मुख्यालय स्तर से ही कार्रवाई भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें