फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए एक अप्रैल से यहां होगा ट्रायल

Sat, 31 Mar 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैडमिंटन को अपने करियर में नई ऊंचाइयां देने के लिए पूरे देश के स्कूली बैडमिंटन खिलाड़ी एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल देने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि स्कूली स्तर की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उन्हें पीवी सिंधु और गोपीचंद जैसे जूनियर खिलाड़ी ही तलाशने होंगे।

पूना में 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है। इसमें दुनियाभर से स्कूली बैडमिंटन खिलाड़ी भाग लेंगे। 
विज्ञापन


स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम का चयन एक अप्रैल और दो अप्रैल को आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। पहले यह ट्रायल 29 मार्च और 30 मार्च को होना था। 
Trending Videos
विज्ञापन

अंडर-18 में बालक और बालिका वर्ग की टीमों के लिए देश के विभिन्न स्कूलों से खिलाड़ियों के अलावा एसजीएफ नेशनल में मेडल प्राप्त कर चुके खिलाड़ी भी ट्रायल देने आ रहे हैं। 

सलेक्शन कमेटी में भारत सरकार का एक पर्यवेक्षक, आगरा जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राहुल पालीवाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना और स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया, लखनऊ से एक-एक चयनकर्ता शामिल रहेंगे।

जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राहुल पालीवाल का ने बताया कि  ट्रायल के दौरान पूरी पारर्दिशता रखी जाएगी। किसी भी सिफारिश को नहीं माना जाएगा। जो अच्छा खेलेगा, उसी खिलाड़ी का चयन होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें