फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवायदः 'जाम के झाम' से मिलेगी राहत, जोन में बांटा गया शहर, ये है पूरा प्लान

Tue, 10 Dec 2019 10:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए एक और कवायद की गई है। शहर को छह जोन में बांटकर ट्रैफिक संभाला जाएगा। जोन के प्रभारी टीआई और टीएसआई होंगे। जाम की समस्या के लिए प्रभारी ही जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने पिछले दिनों यातायात पुलिस से 69 सिपाहियों को हटा दिया। इनको पुलिस लाइन में भेज दिया गया था। इतने सिपाहियों की कमी के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई थी। एमजी रोड, एनएच-2 ही नहीं शहर के अंदरूनी इलाके भी जाम की समस्या से जूझ रहे थे।

इसको देखते हुए एसएसपी ने एक और बदलाव कर दिया। यातायात पुलिस में तीन टीआई और तीन टीएसआई हैं। शहर को छह जाने में बांटा गया है। किसी जोन का प्रभारी टीआई तो किसी का टीएसआई को बनाया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

जोन में पर्याप्त संख्या के हिसाब से सिपाही, हेड कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल प्रमोटी की ड्यूटी लगाई जाएगी। जाम की समस्या होने पर प्रभारी ही जिम्मेदार होंगे। वह अपने जोन की ट्रैफिक व्यवस्था को चेक करते थे।

यहां है दिक्कत
एमजी रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लगता है। सबसे ज्यादा हरीपर्वत और कलक्ट्रेट चौराहे पर रहती है। इसके बाद एनएच-2 के सिकंदरा, रामबाग पर जाम की स्थिति रहती है। छत्ता और रकाबगंज के बेलनगंज और छीपीटोला पर जाम की स्थिति हर दिन बनी रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें