आगरा में 15 दिवसीय स्कूल वाहन चेकिंग अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने 144 स्कूल वाहनों के चालान किए और 50 वाहनों को सीज किया। बसों में सवारी बैठाने और नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस 15 दिवसीय स्कूल वाहन चेकिंग अभियान के तहत 144 वाहनों के चालान और 50 सीज किए। ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे, अबुल उलाह दरगाह कट,रामबाग पुल और एनएच-19 समेत प्रमुख स्थानों पर बसों में सवारी बैठाने पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहनों की फिटनेस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और जरूरी दस्तावेज की जांच की जा रही है। 7 से 17 जुलाई तक 11 दिनों में 144 स्कूल वाहनों के चालान और 10 सीज किए गए।
वहीं 5 से 17 जुलाई के बीच 564 बसों के चालान और 40 को सीज करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। ओवरलोड स्कूल वाहन दिखने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन 9454457886 पर सूचना देने को कहा। भगवान टॉकीज चौराहे का निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहों से कम से कम 50 मीटर दूर ई-रिक्शा और ऑटो खड़े करने के निर्देश दिए।