फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ट्रैफिक प्लान हुआ फेल, हाईवे से लेकर एमजी रोड तक, रेंगते हुए चले वाहन

Sun, 23 Oct 2022 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

त्योहार की खरीदारी के लिए लोग निकले तो आगरा का ट्रैफिक प्लान फेल हो गया। एमजी रोड और हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की कतारें नजर आईं। वाहन रेंगते हुए चले, तो लोग परेशान हो गए। 
 
विज्ञापन
एमजी रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर आगरा के बाजारों में भीड़भाड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। बाजारों के आसपास अस्थायीपार्किंग बनाई गई हैं। इससे शनिवार को कोई राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने धनतेरस मनाई। ऐसे में बाजारों में भीड़ बढ़ी। एमजी रोड, हाईवे सहित अन्य मार्ग पर जाम लग गया। पांच मिनट की दूरी तय करने में लोगों को 30 मिनट तक का समय लग गया।

विज्ञापन


खंदारी से भगवान टाकीज और कमला नगर की तरफ सर्विस रोड पर शोरूमों के बाहर वाहन खड़े करने से जाम लगा। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक समस्या रही। पुलिस चौराहे पर मौजूद थी। चौराहे से कुछ दूरी पर वाहनों की कतार लगी रही।

एमजी रोड पर दीवानी चौराहे से स्पीड कलर लैब तिराहे पर शोरूमों की पार्किंग में वाहन खड़े हो रहे थे। यातायात पुलिस की क्रेन भी चल रही थी। वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं होने दिया जा रहा था। हालांकि ग्राहकों के आने और वाहन लेकर निकलने के दौरान जाम लग रहा था। शाम तकरीबन चार बजे से ज्यादा समस्या रही। फतेहाबाद मार्ग पर भी वाहनों का दबाव अधिक रहा, हालांकि यहां जाम नहीं लगा। वाहन धीमी गति से निकल रहे थे। इसके अलावा बोदला, सिकंदरा, शाहगंज, लोहामंडी में भी वाहन जाम में फंसे रहे।

सड़क पर वाहन खड़ा करने पर चालान

दीवानी चौराहा स्थित एक शोरूम पर महिला खरीदारी के लिए आई थीं। वह सड़क पर कार खड़ी करने लगीं। यातायात पुलिसकर्मियों ने समझाया। पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए कहा। महिला नहीं मानीं तो वाहन का चालान काट दिया। एमजी रोड पर कई वाहनों के चालान काटे गए।

एमजी रोड की फुल हो गईं पार्किंग

अंजना टाकीज, नगर निगम, होलीडे इन, एमडी जैन इंटर कॉलेज के सामने, शाह मार्केट के आगे, राजामंडी के पास, देहली गेट की पार्किंग फुल हो गईं। लोग वाहनों को शोरूमों के बाहर खड़े करने के लिए इंतजार में लगे हुए थे। इससे भी जाम लग रहा था। सदर तहसील की पार्किंग भी भर गई।

मैपल एप पर मिलेगी डायवर्जन की जानकारी

यातायात पुलिस मैपल एप से जुड़ गई है। इस पर डायवर्जन से लेकर जाम, मार्ग अवरुद्ध होने के बारे में लोगों को जानकारी मिल सकेगी। एसपी यातायात अरुण चंद ने बताया कि मैपल एप पर लोग फीडबैक भी दे सकते हैं। किसी हादसे की जानकारी और जाम लगने के बारे में भी अवगत करा सकते हैं। इस पर जानकारी आने के बाद पुलिस अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को पता चल जाएगा। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें