जगदीशपुरा-लोहामंडी रोड
वेस्टर्न जोन की 4 किमी लंबी प्रमुख सड़क दीवाली से ट्रैफिक के लिए बंद है। किशोरपुरा, जगदीशपुरा की घनी बस्तियों के एक लाख लोग इस रोड के बंद होने से परेशान हैं। सीवर लाइन के कारण 9 माह से कारोबार ठप है। घर घर में जूता बनाने का काम होता है, पर सड़क खोदाई से माल लाना मुश्किल हुआ है।
आठ दिन का काम दो माह से अटका
राजा मंडी में एक महीने से न नाले की सफाई हो पाई और न ही ट्रैफिक शुरू कर पाए हैं। नगर निगम धीमी गति से आठ दिन का काम को दो महीने से अटकाए हुए है। करन जसवानी, राजामंडी
खोदाई के कारण 5 किमी लगा रहे चक्कर
अवधपुरी से संजय प्लेस पहले सीधी रोड से निकलते थे, पर खोदाई के कारण अब घूमकर 5 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगता है। एक से दो घंटे का समय जाम में बर्बाद होता है। पवन कुमार, अवधपुरी
एक महीने से जाम में फंसे रहे
लोहामंडी रोड खोदाई और पुलिया के कारण मदिया कटरा मोड़ पर एक महीने से जाम में फंस रहा हूं। लॉकडाउन के दौरान ही काम कर लेते तो लाखों लोगों को ऐसे परेशान नहीं होना पड़ता- विनीत कुमार, बोदला
सड़कें खुदी होने से कमाई ठप
शहर की सड़कें खुदी होने से 300 से ज्यादा मैरिज होम, बेंक्वेट हॉल को बुकिंग नहीं मिली।कमाई ठप है। कोरोना के कारण पहले ही वेडिंग इंडस्ट्री संकट में है। जिन घरों में शादियां थीं, उन्हें धूल, गड्ढों के कारण दूसरी जगह बुकिंग करानी पड़ी, मनीष अग्रवाल, इवेंट मैनेजर
धूल से सेहत हो रही खराब
हर तरफ सड़कें खोद दी हैं। फेफड़ों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। खोदाई करते समय हरियाली को नुकसान पहुंचाया गया। अब एक साल से धूल के कारण सेहत खराब हो रही है। चंद्रशेखर शर्मा, शाहगंज
लू ने झुलसाया: उमस ने किया बेहाल, जानिए अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा आगरा का हाल