फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रेंगकर चल रहा स्मार्ट सिटी का ट्रैफिक, सुबह-शाम जाम से जनता बेहाल

Thu, 01 Jul 2021 12:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बेतरतीब खोदाई के कारण एमजी रोड-2, यमुना किनारा, फतेहाबाद रोड, लोहामंडी-बोदला रोड, सेंट जोंस-लोहामंडी रोड बंद है, जिस वजह से मदिया कटरा, बोदला, दहतोरा, एमजी रोड-2 पर लोग जाम से जूझ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
आगरा आईएसबीटी के पास होता निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी में पूरे प्रदेश में नंबर 1 शहर ताजनगरी की सड़कों पर ट्रैफिक रेंगकर चल रहा है। यहां लखनऊ, दिल्ली से ज्यादा वाहन नहीं, लेकिन सड़कें खुदी पड़ी हैं। प्रमुख सड़कों पर एक साल से आवागमन बंद है तो उनका पूरा ट्रैफिक चुनिंदा सड़कों पर आ गया है। बेतरतीब खोदाई के कारण एमजी रोड-2, यमुना किनारा, फतेहाबाद रोड, लोहामंडी-बोदला रोड, सेंट जोंस-लोहामंडी रोड बंद है, जिस वजह से मदिया कटरा, बोदला, दहतोरा, एमजी रोड-2 पर लोग जाम से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


बोदला-सिकंदरा रोड
हेमा पेट्रोल पंप के सामने 3 महीने से पीडब्ल्यूडी पुलिया का निर्माण पूरा नहीं कर सका। एक ओर की पुलिया बनाने के बाद सब्जी मंडी, दहतोरा मोड़ पर जलनिगम ने खोदाई कर दी। 400 मीटर तक पूरा ट्रैफिक एक लेन पर निकल रहा है। दिन में 7 घंटे जाम में रेंगकर लोग निकल रहे हैं।

सेंट जोंस पुल-लोहामंडी रोड
15 दिनों से नाले की पुलिया का निर्माण नगर निगम करा रहा है। लॉक डाउन के एक महीने तक ऐसा कोई काम नहीं किया। अनलॉक में जब सड़कों पर भीड़ बढ़ी तो पुलिया निर्माण शुरू हुआ। सेंट जोंस से बिचपुरी रोड जाने वालों के लिए 4 किमी का अतिरिक्त चक्कर और जाम मुश्किल दे रहा है।
विज्ञापन


मारुति इस्टेट -बोदला रोड
9 माह से दरगाह नबी करीम, बोदला से सीवर लाइन के लिए खोदाई जारी है जो मारुति इस्टेट चौराहे तक है। एक ओर की एक किमी लंबी सड़क ट्रैफिक के लिए बंद है। बोदला-लोहामंडी रोड बंद होने से इसी रोड पर ट्रैफिक बढ़ गया, जिससे हर दिन 6 से 8 घंटे तक जाम की परेशानी है।

विज्ञापन

जगदीशपुरा-लोहामंडी रोड
वेस्टर्न जोन की 4 किमी लंबी प्रमुख सड़क दीवाली से ट्रैफिक के लिए बंद है। किशोरपुरा, जगदीशपुरा की घनी बस्तियों के एक लाख लोग इस रोड के बंद होने से परेशान हैं। सीवर लाइन के कारण 9 माह से कारोबार ठप है। घर घर में जूता बनाने का काम होता है, पर सड़क खोदाई से माल लाना मुश्किल हुआ है। 

आठ दिन का काम दो माह से अटका
राजा मंडी में एक महीने से न नाले की सफाई हो पाई और न ही ट्रैफिक शुरू कर पाए हैं। नगर निगम धीमी गति से आठ दिन का काम को दो महीने से अटकाए हुए है। करन जसवानी, राजामंडी

खोदाई के कारण 5 किमी लगा रहे चक्कर
अवधपुरी से संजय प्लेस पहले सीधी रोड से निकलते थे, पर खोदाई के कारण अब घूमकर 5 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगता है। एक से दो घंटे का समय जाम में बर्बाद होता है। पवन कुमार, अवधपुरी

एक महीने से जाम में फंसे रहे
लोहामंडी रोड खोदाई और पुलिया के कारण मदिया कटरा मोड़ पर एक महीने से जाम में फंस रहा हूं। लॉकडाउन के दौरान ही काम कर लेते तो लाखों लोगों को ऐसे परेशान नहीं होना पड़ता- विनीत कुमार, बोदला

सड़कें खुदी होने से कमाई ठप
शहर की सड़कें खुदी होने से 300 से ज्यादा मैरिज होम, बेंक्वेट हॉल को बुकिंग नहीं मिली।कमाई ठप है। कोरोना के कारण पहले ही वेडिंग इंडस्ट्री संकट में है। जिन घरों में शादियां थीं, उन्हें धूल, गड्ढों के कारण दूसरी जगह बुकिंग करानी पड़ी, मनीष अग्रवाल, इवेंट मैनेजर

धूल से सेहत हो रही खराब
हर तरफ सड़कें खोद दी हैं। फेफड़ों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। खोदाई करते समय हरियाली को नुकसान पहुंचाया गया। अब एक साल से धूल के कारण सेहत खराब हो रही है। चंद्रशेखर शर्मा, शाहगंज

लू ने झुलसाया: उमस ने किया बेहाल, जानिए अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा आगरा का हाल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें