फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाई के साथ पेपर देने निकली बीएससी छात्रा, रास्ते में इंतजार कर रही थी मौत; दर्दनाक हादसे में चली गई जान

Fri, 20 Nov 2026 12:20 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में भाई के साथ परीक्षा देने जा रही बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
 
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो और पोस्टमार्टम पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में भाई के साथ परीक्षा देने जा रही बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिकोहाबाद मार्ग पर गांव गुमानपुर के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके छोटे भाई की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन




फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र के गांव कुंजपुर पतारा निवासी सुखवीर सिंह ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी मुस्कान वीरांगना रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को कोतवाली देहात क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एसके कॉलेज में उसका परीक्षा केंद्र था। वह अपने छोटे भाई मोहित के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में शिकोहाबाद मार्ग पर गांव गुमानपुर के पास उनकी बाइक कार की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। मोहित की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन उसे एटा में ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सुखवीर सिंह ने बताया कि मुस्कान पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और पढ़ाई में काफी होनहार थी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें