फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनों में थमी लाइफ: आगरा के एमजी रोड पर महाजाम, सायरन बजाती 6 से ज्यादा एंबुलेंस भी फंसीं; रास्ता नहीं मिला

Thu, 03 Sep 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बारिश के बाद आगरा की लाइफलाइन एमजी रोड पर भीषण जाम लग गया और रावली, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत व सूरसदन समेत कई इलाकों में वाहन घंटों फंसे रहे। सायरन बजाती छह से अधिक एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिला, जबकि मेट्रो निर्माण की बैरिकेडिंग, गड्ढों और जलभराव ने ट्रैफिक व्यवस्था की मुश्किल बढ़ा दी।
विज्ञापन
आगरा का जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के महात्मा गांधी मार्ग (एमजी रोड) को शहर की लाइफ-लाइन कहा जाता है। मेट्रो के कार्यों से लाइफ लाइन की रफ्तार पहले से ही धीमी है मगर बुधवार की बारिश में यह थम गई। भीषण जाम में लोग घंटों फंसे रहे। एक मिनट की दूरी 30 मिनट में तय हो सकी। दोपहर 12 से 3 बजे तक यह हालात रहे। रावली, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, सूरसदन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। मरीजों को लेकर जा रहीं 6 से अधिक एंबुलेंस भी फंसी रह गईं। पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने में विफल रहे।
विज्ञापन



 

रावली पर मेट्रो का काम चल रहा है। इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। साईं की तकिया से आने वाले वाहनों को रोजाना जाम में फंसना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर 12 बजे बारिश के बाद जाम लगने लगा। एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक 200 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट तक लग रहे थे। यहां पर ऑटो, ई रिक्शा, कार से लेकर एंबुलेंस भी फंसी रहीं। एंबुलेंस चालक सायरन बजाते रहे लेकिन उन्हें रास्ता नहीं मिल सका। दोपहर 3 बजे तक यही हाल रहा। स्कूली वाहन भी फंसे रहे।

नालबंद से राजामंडी तक बैरिकेडिंग की वजह से सड़क संकरी है। मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से सड़क पर गड्ढे भी हो गए हैं। इसमें पानी भरने से बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। एक घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। इसके अलावा सूरसदन से हरीपर्वत आने वाले रास्ते पर कई जगह गड्ढों में पानी भरने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
 

हर रास्ते पर जूझते रहे वाहन चालक हरीपर्वत से भगवान टॉकीज की तरफ जाने वाले रास्ते पर दोपहर में 2 बजे वाहनों के दबाव से दिक्कत हुई। यहां पर मेट्रो की बैरिकेडिंग भी लगी हुई हैं। इसी तरह हरीपर्वत से मदिया कटरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी दिक्कत हुई। यहां पर एक तरफ की लेन सीएम ग्रिड के कार्य के लिए खोदी गई थी। यह सड़क दो महीने बाद भी नहीं बन सकी है। ऐसे में लोगों को एक लेन से ही वाहन निकालने पड़ रहे हैं। बुधवार को बारिश के दौरान कीचड़ में वाहन फंस गए। इसी तरह घटिया चौराहे पर भी एक घंटे तक लोग जाम की वजह से परेशान रहे।
 
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु का ताल पर जूझते रहे लोग
आईएसबीटी से सिकंदरा की तरफ जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मेट्रो की बैरिकेडिंग की वजह से बारिश के बाद जलभराव हो गया। इससे वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई। शाम चार बजे से जाम लगना शुरू हुआ। यह हाल शाम तकरीबन 6 बजे तक रहा। लोगों ने सर्विस रोड से निकलना प्रयास किया लेकिन यहां भी वाहन फंस गए। इसी तरह वाटर वर्क्स, लंगड़े की चौकी पर भी जाम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें