आगरा में ई-कॉमर्स कंपनियों और ऑनलाइन बाजार के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने शमसाबाद रोड पर पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने लोगों से ऑनलाइन खरीदारी का बहिष्कार कर स्थानीय दुकानों से सामान खरीदने की अपील की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ई-कॉमर्स कंपनियों और ऑनलाइन बाजार के विरोध में बुधवार को जिला एवं महानगर समाजवादी व्यापार सभा ने शमसाबाद रोड स्थित कहरई मोड़ राजपुर चुंगी पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पदयात्रा निकालकर ऑनलाइन खरीदारी का बहिष्कार करने की अपील की।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि बड़ी कंपनियां कम मुनाफे पर कारोबार कर छोटे व मध्यम व्यापारियों का अस्तित्व समाप्त कर रही हैं। जल्द अंकुश नहीं लगा तो पारंपरिक बाजारों की रौनक खत्म हो जाएगी।
जिलाध्यक्ष संजीव पोरवाल ने जीएसटी छापेमारी से व्यापारियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। वहीं, महानगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने व्यापार बचाने के लिए स्थानीय दुकानों से खरीदारी पर जोर दिया। इस दौरान ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार यादव, वीरेंद्र यादव, मुनव्वर पठान, इलियास सिद्दीकी, मनीष भारद्वाज भी मौजूद रहे।