फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चैंबर चुनाव:1668 व्यापारी चुनेंगे अध्यक्ष, मनोज गुप्ता और मनोज सिंघल के बीच है मुकाबला; आज शाम को परिणाम

Sat, 14 Mar 2026 08:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स आगरा के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव होगा, जिसमें 1668 व्यापारी मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद पर मनोज गुप्ता और मनोज सिंघल के बीच सीधा मुकाबला है।
 
विज्ञापन
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स का चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स का चुनाव शनिवार को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में होगा। इसमें 1668 व्यापारी अपना अध्यक्ष चुनेंगे। सुबह मतदान और शाम को मतगणना होगी। देर शाम चुनाव परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक बैलेट पेपर पर मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और इसी दिन परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। मतदान के वक्त वीडियाेग्राफी होगी। 1668 व्यापारी मतदान में शामिल होंगे। इसमें पंजीकरण संख्या, आधार कार्ड देखकर ही मतदान कर सकेंगे। अगर कोई सदस्य मतदान करने में असमर्थ है तो वह office@ncicagra.in और व्हाटसएप नंबर 9368774368 पर इसकी जानकारी दें, जिससे उनके मत का दुरुपयोग रोका जा सके। को-चेयरमैन श्रीकिशन गोयल, सीताराम अग्रवाल, महेंद्र सिंघल और अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि परिसर में प्रचार प्रतिबंध है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस को भी पत्र लिख दिया है।
 

अध्यक्ष पद के लिए है घमासान
चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मनोज बंसल और मनोज गुप्ता आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष के दो पद के लिए अंबा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल और नितेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष के लिए विनय मित्तल और सतीश अग्रवाल के बीच मुकाबला है। कार्यकारिणी सदस्य के समूह संख्या 3 में दो पदों के लिए अशोक लालवानी, राजेश अग्रवाल, राजकुमार भगत और संजय अग्रवाल हैं। समूह संख्या 9 में तीन पदों के लिए पवन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता और नितिन अग्रवाल मैदान में हैं।

 

ये बोले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी:
टीटीजेड की बाध्यता में छूट को प्रयास

मनोज सिंघल ने बताया कि टीटीजेड की बाध्यता से उद्योग-व्यापार बंदी के कगार पर हैं। इससे बेरोजगारी बढ़ रही है। शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। इसमें छूट के लिए जनप्रतिनिधि, सरकार की मदद से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी पर जोर रहेगा।

 
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में कराएंगे मजबूत पैरवी
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज गुप्ता ने बताया कि टीटीजेड से शहर का विकास रुका हुआ है। इससे कारोबार सिमट रहा है। सुप्रीम कोर्ट में इसकी पैरवी लचर हो रही है। ऐसे में इसकी मजबूत पैरवी कराई जाएगी, इसके लिए पूरा खाका तैयार है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें